Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सहित सभी व्यापारिक संगठनों का आक्रोश कायम

शहर की गिरती विधि व्यवस्था के मद्देनजर एवं सोमवार को छगनलाल दयालजी संस ज्वेलर्स से हुई 32 लाख रूपये लूट की घटना के कारण जमशेदपुर के समस्त व्यवसायी, उद्योगपति, आंदोलित/आक्रोशित/चिंतित हैं।

 

इसी के मद्देनजर आज जमशेदपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन भाई अडेसरा, महासचिव कमल सिंहानिया, छगनलाल दयालजी संस के अष्विन अडेसरा, मनु भाई आदि लोग चैम्बर पहुंचे और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

 

इसी के मद्देनजर स्थानीय विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री माननीय बन्ना गुप्ता जी की चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका से बात हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने चैम्बर अध्यक्ष को आष्वस्त किया कि वो अपने व्यापारी भाईयों के दर्द से वाकिफ हैं और उन्होंने आज ही राज्य के डीजीपी को इस मामले का त्वरित उद्भेजन करने और जमशेदपुर की गिरती विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने का निर्देश दिया हैं चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने जोनल आई.जी. श्री पंकज कंबोज, रांची एवं स्थानीय संबंधित पदाधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की। जोनल आई.जी. तथा स्थानीय पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस अनुसंधान तीव्र गति से चल रहा है और आशा है कि जल्द ही इस कांड का उद्भेदन हो जायेगा।

 

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने गिरती विधि व्यवस्था के मद्देनजर अपने आंदोलन के अगले चरण में रांची जाकर वरीय पदाधिकारियों से मिलेंगे और यहां की गिरती विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने की वकालत करेंगे।

 

आज की बैठक में चैम्बर अध्यक्ष विजय आंनद मूनका, महासचिव मानव केडिया, ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन भाई अडेसरा, महासचिव कमल सिंहानिया, चैम्बर उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) नितेष धूत, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, सचिव (व्यापार एवं वाणिज्य) अनिल मोदी, सचिव (जनसंपर्क एवं कल्याण) भरत मकानी, छगनलाल दयालजी के अष्विन अडेसरा, मनु भाई आदि लोग उपस्थित थे।

Related Post