Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

महुआडांड़ कुरुंद घाटी में यात्री बस और कार में टक्कर, बाल बाल बचे सवारी

महुआडांड़ कुरुंद घाटी में यात्री बस और कार में टक्कर, बाल बाल बचे सवारी।

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

महुआडांड थाना क्षेत्र के कुरून्दु घाटी में भगत नामक यात्री बस एंव कार में टक्कर हो गई। जिसमें कार पूरी तरह बर्बाद हो गई।यात्री बस महुआडांड़ से रांची जा रही थी और कार वाहन घाघरा से महुआडांड़ आ रही थी।कार सवार ने बताया कि टक्कर इतनी बूरी थी ,कि कार अन्दर लगे बैलून के बाहर आने से हम सभी की जान बच पाई बताते कार सवार सभी लोग भोज कार्यक्रम में भाग लेकर घाघरा से महुआडांड आ रहे थे।

वही इन दिनों यात्री बस चालकों द्वारा तेजी से बस चलाने के कारण अकसर घाटी में सड़क दुर्घटना की खबर आती रहती है।

Related Post