Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

शंकरदा गांव में महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर शपथ लिया गया कि संदेहास्पद कुष्ठ रोग से ग्रसित व्यक्ति को बगैर भेदभाव के इलाज करवाने में मदद करेंगे

आज शंकरदा पांचयत अंतर्गत शंकरदा गांव के सुभाष चबूतरा के प्रांगण में राष्ट्रीय पिता महात्मा गाँधी जी के पुण्य तिथि के अवसर पर ये शपथ लिया गया की संदेहास्पद कुष्ठ रोग से ग्रसित व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ केंद्र मे जाने के लिए प्रेरित करेंगे तथा मरीज को इलाज करवाने मे मदद करेंगे।अगर हमारे जानकारी में घर परिवार अड़ोस पड़ोस के कोई वक्ति कुष्ठ रोग से ग्रसित है तो उनके साथ कोई सामाजिक भेदभाव नहीं करेंगे उसका उचित इलाज करवाके इस बीमारे को जड़ से मिटाने में प्रयत्नसील रहूंगे।महात्मा गांधी जी का “कुष्ठ मुक्त भारत” का सपना साकार करूंगे।मौक़े पर ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास,पी एल वी चयन कुमार मंडल,स्वास्थ सहिया जयंती भकत,प्रणब गोप, हरेनाथ भकत,सुभाष मंडल,लालू प्रसाद गोप,अम्बुज मंडल आदि मौजूद थे।

Related Post