Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

महुआडांड़ भाजपाइयों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

 

सिमडेगा मॉब लिंचिंग पर झारखंड में सियासत गर्म है. बीजेपी लगातार हेमंत सरकार पर हमलावर बनी हुई है. पार्टी के नेता लगातार पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इसी क्रम मे मंगलवार को महुआडांड़ मंडल भाजपा अध्यक्ष शंभू प्रसाद के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के सामने एक दिवसीय धरना दिया एवं पीड़ित एवं उसके परिवार के प्रति न्याय का मांग किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौपा गया. शंभू प्रसाद ने कहा झारखंड मे विधि व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है, बढ़ते उग्रवादी घटना और अपराधियों के मनोबल से राज्य की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मॉब लिंचिंग की घटना को अंजाम दिया गया, जो अत्यंत निंदनीय है. शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मौके पर जिला उपाध्यक्ष भानू प्रसाद, अजय प्रसाद, प्रशांत सिंह, सिंपल कुमार, संजय राय, अप्पी जयसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post