Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

जिला मुख्यालय के धर्मपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉल में मंगलवार को भारतीय किसान संघ जिला अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया बैठक में सर्व समिति से जिला कमेटी इकाई का गठन किया गया

जिला मुख्यालय के धर्मपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉल में मंगलवार को भारतीय किसान संघ जिला अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

र्बैठक की अध्यक्षता प्रांत के कार्यकारी सदस्य शशि भूषण पाठक ने की।

…लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट…

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जय कुमार सिंह शिरकत की। बैठक में सर्व समिति से जिला कमेटी इकाई का गठन किया गया। इसके साथ-साथ प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को भी दायित्व की घोषणा किया गया।

जिसमें लातेहार प्रखंड अध्यक्ष सरयू प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह,चंदवा प्रखंड अध्यक्ष तीर्थ नाथ भगत, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय, मनीष कुमार पांडेय, बारियातू प्रखंड अध्यक्ष विकास सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिंह एवं बालूमाथ अध्यक्ष त्रिवेणी नाथ, उपाध्याक्ष जगन प्रसाद, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष रितेश सिंह, उपाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष में राजू सिंह, उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रामचंद्र प्रजापति, नवल किशोर सिंह, महामंत्री गीता देवी, महिला प्रमुख मनीषा कुमारी, कंचन देवी महिला प्रमुख को मनोनीत किया गया।

बैठक का संचाालन बबन मांझी ने किया।

Related Post