Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 4 जनवरी को आयोजित होने वाली वनभोज को किया स्थगित

विजय आनंद मुनका

जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा वर्तमान कोरोना वायरस की बढ़ती संक्रमण को देखते हुए एवं अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए 4 जनवरी को होटल वेब इंटरनेशनल में आयोजित होने वाली वार्षिक वनभोज को स्थगित कर दिया गया है।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका एवं मानद महासचीव मानव केडीया ने सभी लोगों से अपील की अपने सेहत का ध्यान रखें एवं कोविड गाइडलाइनओं का पालन करें- जैसे फेस मास्क का उपयोग करें, थोड़ी थोड़ी देर में साबुन से हाथ धोते रहें, आपस में दूरी बनाकर रखें, भीड़भाड़ के स्थानों पर जाने से बचे, संयम बरतें और प्रशासन का सहयोग करें।

Related Post