*सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल*
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत गैरेज लेन स्थित इंदिरा हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार की सुबह सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया।ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान चंदवा हाई स्कूल के समीप रहने वाले स्व नरायन साव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है
।घटना के संबंध बताया जा रहा है कि दीपक गैरेज लें स्थित अरुण पेट्रोल पंप पर काम करता है प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को दीपक पेट्रोल पंप में काम खत्म करने के बाद वापस घर लौट रहा था वहीं विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दीपक कि गंभीरता को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया।


