Breaking
Fri. Feb 27th, 2026

सरकार द्वारा आयोजित आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिप सदस्य श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल उपस्थित हुए

सरकार द्वारा आयोजित ” आपके अधिकार , आपके सरकार, आपके द्वार ” कार्यक्रम में पंचायत – हाड़तोपा एवं पंचायत – हाथीबिंधा में  परिचित जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल को उपस्थित दिव्यांगों ने अपनी कागजातें देते हुये अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनने तथा स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता आदि दिव्यांगों को मिलने वाली कोई भी सुबिधा नहीं मिलने की अपनी दुःखड़ा सुनाये। जिप सदस्या श्रीमती मंडल दिव्यांगों के बाते सुनी तथा अगले पाँच जनवरी को अपने गाड़ी से ले जाकर सदर अस्पताल के कैम्प में दिव्यांगता जाँच करवा कर प्रमाण पत्र बनवा देने एवं पेंसन आदि का लाभ दिलवाने की आश्वासन दिये। जिन दिव्यांगों ने जिप सदस्या के समक्ष कहजातें जमा कीये – 1) राजेश मुर्मू (हाड़तोपा), 2) बास्ता मार्डी (हाड़तोपा), 3) बीरेंद्र नाथ महतो (डोड़कासाई), 4) नीता मुंडा (कोकदा), 5) अजय कुमार महतो (बनगोड़ा) साथ ही दो वृद्धावस्था पेंसन लाभुक द्वारा चार माह से पेंसन नहीं मिलने की शिकायत की गई।
श्रीमती मंडल के साथ पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल, दीपक कुमार भकत, गौर चंद्र मंडल,भी उपस्थित थे।

Related Post