Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

 पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, घंटो चली गोली गुमला

पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, घंटो चली गोली

गुमलाः गुमला के चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना में भाकपा माओवादी ने हमला किया. इस दौरान दोनों पुलिस और माओवादियों की ओर से घंटो गोलीबारी हुई. हालांकि गोलीबारी और मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद पुलिस पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है.

गुमला एसपी ने घटना की पुष्टि की है. गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद से अतिरिक्त पुलिस बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. इसके साथ ही गुमला एसपी अभियान भी घटनास्थल पर पहुंच कर नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज कर दिया है. पिछले दिनों भी भाकपा माओवादियों ने कुरूमगढ़ के नवनिर्मित थाना भवन को बम लगाकर विस्फोट कर दिया था. जिससे जिले में एक बार फिर नक्सली संगठन भाकपा माओवादी सक्रिय हो गए हैं.

 

 

Related Post