Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव के ललमटिया डैम पर सिरीज में लगा नष्ट छह केन बम पुलिस ने बरामद किया है.

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव के ललमटिया डैम पर सिरीज में लगा नष्ट छह केन बम पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह घूमने निकले कई लोग जब डैम पर केन बम लगा देखे तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने केन बम मिलने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को बरामद कर लिया.

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग दस से बारह वर्ष पहले लगा कर कही रखा गया होगा जिसे बाद में डैम के आस पास फेक दिया गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में ललमटिया डैम के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है. जेसीबी से खुदायी करते समय मजदूरों ने देखा तो इसे बाहर निकाल दिया. उन्होंने बताया कि केन बम पूरी तरह नष्ट है.

 

 

Related Post