Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

साउथ गोविंदपुर साइडिंग चली दो गोली, एक खोखा बरामद,सकते में कोल कर्मी धनबाद

*साउथ गोविंदपुर साइडिंग चली दो गोली, एक खोखा बरामद,सकते में कोल कर्मी*

*चर्चा:कोयला तस्करों की कारस्तानी दो दिन पहले अवैध कोयला लदी ट्रक फिर करीब 90 टन कोयला हुआ था जब्त,फिर से कोयला चलवाने की मुहर लगाने के लिये हुई फायरिंग

धनबाद

कतरास :-धर्माबाद ओपी क्षेत्र के एसएलजी साइडिंग में अपराधियों ने शुक्रवार की रात दो बार धावा बोला. एक बार मे दो राउंड फायरिंग कर चलते बने.जबकि दूसरी बार धावा बोल कर्मियी को धमकाते हुए हाजरी घर का दरवाजा तोड़ आधे दर्जन से अधिक केम्पलेम बत्ती लूट कर चलते बने.अपराधियों की धमक से लोडिंग बाबू राजेश दूसरे रास्ते से जान बचाकर भाग निकले.सभी अपराधी लोडिंग बाबू को खोज रहे थे.पीकेएस का एक ट्रांसपोर्टर का कर्मी भी सकते में आ गये.यहां के कर्मियों ने काम बंद कर दिया.सुबह जीएम धर्मेंद्र मित्तल, पीओ केके सिन्हा, ओपी प्रभारी पुनित मिंज, सीआईएसएफ बल पहुची.ओपी प्रभारी ने बताया कि 5-6 अज्ञात पर केस दर्ज कर एक खोखा बरामद किया है.यह घटना कोयला चोरी से जोड़ कर देखा जा रहा है.दो दिन पहले एक कर्मकार नामक युवक के सिंडिकेट में इसी साइडिंग में रेड हुआ था.ट्रक पकड़ा गया था.फिर इसी टीम ने 92 टन कोयला यहां से जब्त किया था.कर्मियों का साफ कहना है कि यह कोयला घटना चोरों के सिंडिकेट का कारनामा है.यहा सुरक्षा मिलनी चाहिये.

Related Post