Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

लोहरदगा कुड़ू मृतक के परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग को लेकर कुडू लोहरदगा पथ जाम। प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला

*लोहरदगा कुड़ू मृतक के परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग को लेकर कुडू लोहरदगा पथ जाम। प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला।*

*कुडू।* कुडू थाना क्षेत्र के एनएच 143ए टाटी मोड़ के समीप गुरूवार 25 नवंबर की सुबह मुआवजे की माग करते हुए मृतकों के स्वजनों समेत ग्रामीणों ने कुडू लोहरदगा पथ को जाम कर दिया।

इससे करीब 2 घटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। जाम के दौरान सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस दौरान मुआवज़े की मांग को लोग जिनमे महिला और पुरुष शामिल थे। सड़क पर बैठ हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे लोग पीड़ित परिवारो को तत्काल मुआवजा देने की माग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अनिल उरांव, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, पुलिस दल बल के साथ टाटी मोड़ पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। प्रशासन के अधिकारीयों ने भरोसा दिलाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद मृतको के स्वजनों को मुआवजा दिया जाएगा। इधर, अधिकारीयों ने अंतिम संस्कार के लिए आपसी सहयोग से पांच – पांच हज़ार रु पीड़ित परिवारो को दिए। तब जाकर जाम खुला और यातायात सुचारू हो सका।

Related Post