Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बरवाडीह प्रखंड के बेतला पंचायत भवन में जनता दरबार सह कम्बल वितरण कार्यक्रम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के नेतृत्व में आयोजित की गई।

आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बरवाडीह प्रखंड के बेतला पंचायत भवन में जनता दरबार सह कम्बल वितरण कार्यक्रम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के नेतृत्व में आयोजित की गई।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी सीधा संवाद स्थापित किया एवं ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

लाभुको के बीच 50 कम्बल का हुआ वितरण

उन्होंने कहा कि अब सरकार आपके पास पहुंचेगी, आपकी समस्याओं का निदान करेंगी। उन्होंने ग्रामीणों से स्टॉल में योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन जमा करने हेतु अपील किया।

वही शिविर में पेंशन, राशन, पारिवारिक लाभ समेत अन्य योजनाओं को लेकर प्राप्त हुए आवेदन साथ ही साथ लाभुको के बीच 50 कम्बल का हुआ वितरण।

वही मोके पर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष अली हसन अंसारी, नसीम अंसारी, अब्दुल मनान पंचायत सामिति सदस्य मंसूर आलम, उपमुखिया जयप्रकाश रजक, पंचायत सचिव सर्वेश सिंह समेत प्रखण्ड कर्मी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Post