Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय सभागार में किया गया बैठक का आयोजन।

महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी निखिल स्क्रीन की अध्यक्षता में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन के द्वारा आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सभी उपस्थित लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से संबंधित महुआडांड़ के सभी पंचायतों में तिथि वार शिविर आयोजित कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी विभागों का स्टॉल लगाकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। झारखंड सरकार के 2 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में 16 नवंबर से लेकर 28 दिसम्बर तक यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मौके प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग जेपीएससी कमाख्या नारायण सिंह, पंचायत सेवक भिखु प्रसाद,संकेत सत्यम व अन्य पंचायत सेवक, समेत अन्य विभागों के लोग मौजूद थे।

Related Post