Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

आजसू पार्टी के प्रखंड कार्यालय चंदवा में झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता विवेक कुमार दुबे ने की।

आज दिनांक 15/11/ 2021 को आजसू पार्टी के प्रखंड कार्यालय चंदवा में झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता विवेक कुमार दुबे ने की। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के उलगुलान वैचारिक ऊर्जा का प्रभाव हो सके उनके सपनों का झारखंड बन पाए अर्थात अबुआ दिसुम अबुआ राज की परिकल्पना साकार हो सके इसको लेकर के आजसु पार्टी के सभी कार्यकर्तागण ने संकल्प लिया।


आजसू पार्टी युवाओं की पार्टी है और बिरसा मुंडा के उलगुलान एवं उनके सपने नए आकार ले इसके लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा इसी सोच के साथ उलगुलान दिवस के दिन धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पश्चात आजसू पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता एवं समर्थक भगवान बिरसा के स्वराज के सपने की परिकल्पना को साकार करने झारखंड और झारखंडीयत के संरक्षण तथा झारखंड के हितों और यहां के जनमानस के आन बान शान और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लिया इस दिवस पर मुख्य रूप से बुद्धिजीवी मंच के जितेंद्र सिंह सुनील बड़ाइक संतोष पासवान आशीष कुमार रोशन पाठक मौजूद थे

Related Post