Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

पोटका जिप सदस्य श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल द्वारा संचालित नि:शक्त सेवा

 

आज पोटका के जीभ सदस्य श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल के निदेश पर पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय के विभागीय कर्मी मनोज तिवारी से मिलकर पूर्व में शारीरिक जाँच करवाये गये दिव्यांगों का प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया। आज जिन दिव्यांगों का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ – 1) जयंती भकत – कोवाली, 2) आकाश भकत – कोवाली, 3) ठाकुरमोनी भकत – कोवाली, 4) अमलेंदु दास – छोटा जामुना, 5)किशोर कुमार दास – डोमजुड़ी, 6)रमेंद्र सरदार – केंदमुड़ी, 7) गोमहा महतो – माटकु, 8) राय सरदार – तिलाबनी, तथा 9) तारापद पाल – ऊपरबांधा आदि। इसके बाद इन सबों को स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन भत्ता दिलवाने का काम किया जायेगा। आज पूर्व पार्षद श्री मंडल के साथ समाज सेवी मुनिराम बास्के भी उपस्थित थे।

Related Post