Breaking
Thu. Aug 13th, 2026

बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी मिले बिजली महाप्रबंधक से

पोटका विधानसभा अंतर्गत पोटका, डुमुरिया एवं जमशेदपुर प्रखंडों में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर माननीय विधायक श्री संजीव सरदार जी के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ,जमशेदपुर के महाप्रबंधक से मिला । इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौपकर निम्नलिखित समस्याओं से अवगत कराया ।
1. पोटका, डुमुरिया एवं जमशेदपुर प्रखंडों क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की ख़राब स्थिति को अविलंब सुधार किया जाए |
2. इस नवरात्रि दुर्गा पूजा में 24 घंटा बिजली आपूर्ति किया जाए |
3. जादूगोड़ा, पोटका, हाता 33 हजार नया ट्रांसमिशन लाइन को अविलंब पूरा किया जाए |
4. निश्चिन्तपुर विद्युत् उपकेन्द्र को अविलंब पूरा किया जाए |
इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन जी, सचिब अवित्र सरदार जी एवं मनोहर मुंडा जी उपस्थित थे |

Related Post