Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर महुआडांड़ भाजपाईयों ने चलाया सफाई अभियान।

सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर महुआडांड़ भाजपाइयों के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने बताया कि सेवा एवं समर्थन कार्यक्रम व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर हम लोगों के द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महुआडांड़ मुख्य बाजार स्थित शास्त्री चौक गांधी चौक बस पड़ाव समेत अन्य स्थानों पर भाजपा के विभिन्न के कार्यकर्ताओं के द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधी स्तेला नगेसिया,आंनद किशोर नाथ शाह, यमुना प्रसाद, संजय राय, दिलिप प्रसाद, भाजयुमो मंडल आईटी सेल प्रशांत सिंह, रोहित कुमार, आलोक कुमार,भरत कुमार, अप्पी जयसवाल, स्तेला, प्रिसिता लकड़ा, बबीता देवी, अनिल जयसवाल, राम जयसवाल अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post