Breaking
Wed. Feb 25th, 2026

गांधी जयंती पर प्रदेश व जिलाध्यक्ष मनोनीत : झारखंड एकता मोर्चा

जमशेदपुर : गांधी जयंती पर आज झारखंड एकता मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष आफताब खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची गांधी घाट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा सत्य व अहिंसा के पथ पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके आफताब खान ने संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों का मनोनयन किया. इसमें मोहम्मद शोएब खान को प्रदेश अध्यक्ष एवं मोहम्मद औरंगजेब को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. नवमनोनीत पदाधिकारियों ने बापू के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प उनकी प्रतिमा के समक्ष लिया.  इस मौके पर आफताब के अलावा केद्रीय सचिव रिंकू सिंह, डा. पिंटू, मो. पप्पू, मुन्ना, सदगुरु खान, गोपाल दास, बब्बन, सोनू, जुनैद खान, नईम उल इस्लाम, आरजू, आफताब, शानू, शकील मंजर आदि मौजूद थे.

Related Post