लातेहार : बरवाडीह थाना प्रभारी को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुवार की देर रात छापामारी अभियान चलाकर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात गुप्त सूचना मिली कि कचनपुर कोयल नदी से रात में अवैध बालू की ढुलाई धड़ल्ले से कि जा रही है। जिसके बाद एक टीम गठित कर कचनपुर रेलवे पूल के पास रात 12 बजे छापामारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर कोयल नदी की ओर से आ रहा थे। जिसे रेलवे पूल के पास जब्त कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि अंधेरा का फायदा उठाते हुए दोनों ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। दोनों ट्रैक्टर कल्याणपुर निवासी किशोर कुमार सिंह, पिता कृपा सिंह का है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गई है। खनन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लगातार पुलिसिया कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप
बरवाडीह पुलिस द्वारा की जा रही बालू माफिया पर कार्रवाई से पूरे थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं के हड़कंप मच गई है। ज्ञात हो कि 15 दिन के अंदर बरवाडीह पुलिस ने 7 अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई है और चार ट्रैक्टर चालक को जेल भी भेज दिया है।

