Breaking
Fri. May 15th, 2026

उपायुक्त के निर्देश पर गारू में लगाया गया जनता दरबार, सुनी गयी ग्रामीणों की फरियाद

*उपायुक्त के निर्देश पर गारू में लगाया गया जनता दरबार, सुनी गयी ग्रामीणों की फरियाद*

संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट गारू
*गारू*:- लातेहार उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर गारू प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नजर बनाए हुए थे। कार्यक्रम में भूमि संबंधी, खाद्य आपूर्ति, पेयजल स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, जेएसएलपीएस, पीएम आवास, मनरेगा आदि का स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम में आए प्रखंड वासियों ने अपनी अपनी समस्या को संबंधित पदाधिकारी के समक्ष रखे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा भूमि संबंधित फरियाद लेकर अधिकांश लोग उपस्थित हुए। कई लोग रोजगार के मद्देनजर जॉब कार्ड बनाने के लिए आवेदन भी दिए। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रताप टोप्पो, अंचलाधिकारी श्री शंभू राम, आपूर्ति पदाधिकारी अनुज शरण, जेई निर्मल कुमार मोदी, थाना प्रभारी रंजीत यादव, बीपीओ कमलेश सिंह, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, राजस्व कर्मचारी तथा कई अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।

Related Post