Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

असनबनी पंचायत के गांव दिगरसाई मैं जागरूकता फैलाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

 

 

  1. पोटका प्रखंड के सुदूर गांव आसनबनी पंचायत के गांव दिगरसाई में भा.ज.पा.यु.मो. आसनबनी मंडल उपाध्यक्ष मनसा राम मंडल के तत्वावधान में लक्ष्मी नारसिंहोम, बिरसानगर (जमशेदपुर) द्वारा जागरूकता फैलाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया – जिसमें लक्ष्मी नरसिंहोम के माध्यम से ग्रामीणों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाया गया, निःशुल्क शारीरिक जाँच तथा निशुल्क दवा भी दिये गये साथ ही नरसिंहहोम के संस्थापक डॉ जय प्रकाश सिंह के द्वारा आयुष्मान योजना के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दिया गया तथा उक्त योजना के तहत उनके नर्सिंहोम में कैसे निःशुल्क जाँच से लेकर समुचित उपचार होती है उसकी भी जानकारी दि गई। इसी बीच उक्त योजना के तहत लक्ष्मी नरसिंहोम में ईलाज होकर घर वापस होने वाले रवि कांत भकत, उम्र लगभग 80 वर्ष, गाँव – गोपालपुर (बोंनडीह) ने अपनी आप बीती उपस्थित सभी ग्रामीणों को सुनाये – कैसे पाँच दिन रख कर उनके समुचित उपचार एवं स्वस्थता के बाद अपनी गाड़ी से उनके घर पर पंहुचा दिया गया l
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल अपने संबोधन में बोले आयुष्मान योजना सरकार की सबसे अनोखी योजना है ये योजना गरीबों के लिये रक्षा कबच स्वरूप है – हम अपने परिवार को तो किसी तरह चला ही लेते हैं लेकिन जब कोई बीमार पड़ते है तो पूरी परिवार की जान सांसत में आ जाती है – ऐसे समय में उक्त आयुष्मान योजना ही हमारी सुरक्षा कबच बन कर हमारी रक्षा करती है। श्री मंडल ने ये भी कहा की अक्सर ये देखा जाता है आयुष्मान योजना का लाभ लेने हेतु मरीजों को पहले अपने पैसे से जाँच करवाना पड़ता है कि क्या बीमारी है उसके बाद उक्त योजना का लाभ दिया जाता है – जवकी हमे लगता है लक्ष्मी नर्सिंहोम एक ऐसी निजी संस्था है जँहा ऐसी किसी प्रकार कोई जाँच की पैसा नही ली जाती है मात्र आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ही प्रारम्भिक जाँच से लेकर समुचित उपचार निःशुल्क की जाती है – ये भी इस क्षेत्र के लिये किसी बरदान से कम नहीं है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान – कालीचरण मुर्मू (कुदापाल), लक्ष्मी नरसिंहोम के संस्थापक डॉ.जय प्रकाश सिंह एवं उनके सहयोगी गण, भा.ज.यु.मो. उपाध्यक्ष मनसा राम मंडल, मुनीराम बास्के, सहिया – सुलेखा दास, पोमा रानी मुर्मू, बाशन्ति वाला हांसदा आदि। उक्त कार्यक्रम के दौरान ही एक खिंचनी के मरीज बामा हो (दिगरसाई) को डॉ.जय प्रकाश सिंह द्वारा अपने गाड़ी से अपनी नर्सिंहोम ले गये। डॉ. श्री सिंह का ये पहल को पूर्व जिप सदस्य श्री मंडल ने हार्दिक सराहना करते हुये धन्यवाद दिये।

Related Post