Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

लोहरदगा:- पुलिस ने पीएलएफआइ के दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है

लोहरदगा:-
पुलिस ने पीएलएफआइ के दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सेमरडीह गांव निवासी रामकृष्ण भगत का पुत्र संदीप भगत और किस्को थाना क्षेत्र के खरकी अंबाटोली निवासी नेजाम अंसारी का पुत्र अबारीक अंसारी शामिल है। संदीप भगत को सिमडेगा और अबारीक अंसारी को चतरा जिले के टंडवा से गिरफ्तार किया गया है। अबारीक अंसारी की निशानदेही पर उसके घर से एक कट्टा, दो कारतूस, उग्रवादी पर्चा, चंदा काटने की रसीद और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

Related Post