Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

बालुमाथ, करमा डाल विसर्जन के दौरान सात युवतियों की पानी मे डूबने से हुई मौत पर माकपा ने गहरा दुख जताया है।

बालुमाथ, करमा डाल विसर्जन के दौरान सात युवतियों की पानी मे डूबने से हुई मौत पर माकपा ने गहरा दुख जताया है।

लातेहार। बालूमाथ प्रखंड छेत्र के शेरेगड़ा ग्राम के मननडीह टोला में करमा डाल विसर्जन के दौरान सात युवतियों की पानी मे डूबने से हुई मौत पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) के वरिष्ठ नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है, तथा परिजनों शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है, उन्होंने कहा कि इस घटना से काफी मर्माहत हुं।
साथ ही चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत की ग्राम भंडारगढा में बिजली के चपेट में आने से जेठु गंझु की मौत पर भी शोक प्रकट किया है, परिजनों को तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार से अयुब खान ने की है।

Related Post