Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

नक्सल प्रभावित धधकीटांड गांव में अवैध मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़़

*नक्सल प्रभावित धधकीटांड गांव में अवैध मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़़*

*धनबाद* बरवाअड्डा थाना सर्किल इंस्पेक्टर सुधीर प्रसाद ने गुप्त सूचना के आधार पर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र तिलैया पंचायत के धधकीटांड गांव के एक घर में छापेमारी के अवैध शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस आवास में नकली अंग्रेजी शराब बनाया जाता था. पुलिस ने 100 लीटर अवैध नकली शराब के अलावे विभिन्न ब्रांड के खाली बोतल, कुछ शराब भरे बोतल, रैपर, बोतल के केप, शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किया
बरवाअड्डा इंस्पेक्टर सुधीर प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर धधकीटांड गांव स्थित देवास टुडू के घर में छापेमारी की गयी. अवैध शराब धंधे में मुरली साव नाम के व्यक्ति का नाम आ रहा है. साथ अन्य लोग भी शामिल हैं.एनएफ. सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Related Post