Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

लातेहार ज़िले के बरवाडीह प्रखण्ड में इन दिनों हाथियों का उत्पात कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पलामू टाइगर रिज़र्व के बेतला वन क्षेत्र

लातेहार ज़िले के बरवाडीह प्रखण्ड में इन दिनों हाथियों का उत्पात कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पलामू टाइगर रिज़र्व के बेतला वन क्षेत्र अंर्तगत छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचिला में बेतला पार्क रोड नम्बर दो से महज दो सौ मीटर की दूरी पर बुधवार की रात हाथियों ने हमला कर एक ग्रामीण की जान ले ली।
मृतक की पहचान केड निवासी पूरन सिंह उम्र 32 वर्ष पिता जांगी सिंह के रूप में की गई। घटना के वक्त मृतक एक अन्य युवक के साथ अपने रिश्तेदार के यहाँ कुचिला जा रहा था।

पीटीआर में एक बार फिर हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत, स्थानीय लोग दहशत में
जानकारी के अनुसार अचानक हाथियों के झुंड ने उसपर हमला बोल दिया। उसके साथ जा रहा एक अन्य युवक हालाँकि भागने में सफल रहा। इस हमले में घायल पूरन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पीटीआर में एक बार फिर हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत, स्थानीय लोग दहशत में
हाथियों के हमले से स्थानीय लोग दहशत में हैं। वही घटनास्थल पर वन विभाग की टीम पहुँच चुकी है। लेकिन ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता कन्हाई सिंह व माले नेता बिरजू राम के नेतृत्व में शव के पास बैठ वरीय अधिकारियों को बुलाने पर अड़े हुए हैं।

बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व ही 9 सितम्बर को कुचिला गांव की ही मलीदा देवी को जंगली हाथियों ने पटक पटक कर मार डाला था। उस समय ग्रामीणों की माने तो महिला अपने खेत देखने गई थी तभी अचानक वहाँ एक हाथी और उसका बच्चा आ धमका था और महिला को कब्जे में लेकर मार डाला था।

Related Post