Breaking
Sat. Jul 18th, 2026

विश्वजीत मनी मेला के अध्यक्ष श्रीमान बी एस प्रकाश राव ने 50 बार रक्तदान करके दिया मानवता का परिचय

 

 

जमशेदपुर– आज ,प्रति 3 माह में रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली कांट्रेक्टरस एरिया,बिष्टुपुर स्थित विश्वजीत मनीमेला के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में,विश्वजीत मनीमेला के अध्यक्ष श्रीमान बी.एस.प्रकाश राव जी ने,अपने कई सदस्यों के साथ आज अपना 50 वा स्वैच्छिक रक्तदान को पूर्ण किया.जमशेदपुर ब्लड बैंक परिसर में प्रातः 9 बजे से चलने वाले इस रक्तदान शिविर में सुबह से ही रक्त दाताओं ने अपनी सहभागिता निभाया.100 यूनिट लक्ष्य के साथ जहां इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.वहीं संस्था के अध्यक्ष ने अपना 50 वा स्वैच्छिक रक्तदान कर आज के इस शिविर में आए हुए सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत के साथ मार्गदर्शक बने. ताकि युवाओं की आगे चलकर उनके आदर्शों पर चलते हुए अपना इस रक्तदान प्रक्रिया को जारी रख सके.आज इस पावन बेला पर जहां श्रीमान वी.एस. प्रकाश राव जी को,उनके जज्बे को सलाम करते हुए,जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की ओर से आभार प्रकट किया गया,साथ ही साथ जमशेदपुर ब्लड बैंक की ओर से फूलों का गुलदस्ता एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया.इस शुभ घड़ी मैं जमशेदपुर ब्लड बैंक के जी.एम-श्रीमान संजय चौधरी जी,ब्लड बैंक के वरिय चिकित्सक डॉक्टर लाल बहादुर सिंह, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन से अरिजीत सरकार,कुमारेस हाजरा,एवं विजोन सरकार. उपस्थित रहे

 

 

Related Post