Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

राजद नेता के नाबालिग मासूम की मौत आहर में डूबने से हुई

*राजद नेता के नाबालिग मासूम की मौत आहर में डूबने से हुई*

 

हंटरगंज के समाजिक कार्यकताओ ने शोक ब्यक्त करते हुए आपदा विभाग से मुआवजा मुहैया कराने की भी मांग किये!

 

चतरा:हंटरगंज थाना क्षेत्र के बिहारी गांव निवासी कमलेश यादव का पुत्र देवानंद कुमार 15 की मौत आहार में डूबने से हो गया।

 

जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने अन्य दो साथियों के साथ सतघरवा आहार में नहा रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया।

 

जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि कुछ घंटों के बाद परिजनों को जानकारी मिलने के बाद शव को बाहर निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया,

 

जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए । वहीं सभी लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बधायां!

Related Post