*दरोगा जी ने इश्क लड़ाए प्रेमिका से रचाये विवाह,अब ससुराल के डर से भागे फिर रहे है*
*प्रेमी दरोगा ने लगाई मीडिया से गुहार, प्रेमिका संग रचाई शादी हो गई जान की खतरा*
चतरा
दोनो कोर्ट मैरिज करने पहुँचे बोकारो, हजारीबाग के औबेश्वर महादेव मंदिर में 26 अगस्त को रचा लिये विवाह!
*चतरा जिले में तैनात दरोगा जी इश्क के गिरफ्त में आकर हज़ारीबाग़ के इचाक में अपनी प्रेमिका रानी कुमारी से मंदिर में विवाह रचा लिया। अब दरोगा जी को अपने ससुराल वालों से डर सताने लगा है। डर से अपने घर हजारीबाग भी नही जा पा रहे हैं।*
दरोगा जी अपनी पत्नी के साथ कोर्ट में ब्याह रचाना चाहते हैं, लेकिन वहां ससुराल वालों काआगा पहरा!
जिस कारण दोनों प्रेमी जोड़ा बोकारो में ब्याह रचाने के लिए पहुंच चुके हैं।
लड़की के घर वालों ने दरोगा जी के ऊपर अपहरण का मामला भी हजारीबाग में दर्ज करा दिया है।
वही लड़की अपने घर वालों पर जबरन शादी कराने और नहीं करने पर मारपीट करने का आरोप लगा रही है।
लड़की का कहना है कि वह खुद अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ शादी की है,
मेरा कोई अपहरण नही हुआ है मैं अपने प्रेमी के साथ खुश हूं!

