Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महुआडांड़ में रक्षाबंधन का त्योहार।

भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन का त्योहार महुआडांड प्रखण्ड में पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन बेला पर बहनों ने अपने अपने भाइयों की कलाइयों में रक्षा कवच बांधकर उनकी लंबी उम्र की और उनके सुख और समृद्धि की कामना की। बदले में भाइयों ने बहनों पर स्नेह लुटाए और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं पर्व को लेकर सर्वत्र उत्साह उमंग का माहौल रहा। बजार में चहल पहल छायी रही। वहीं दूर दराज रहने वाली बहनों ने भाईयों को राखी भेजने के लिए डाकघर का सहारा लिया। पिछले एक सप्ताह से डाकिए बहनों के द्वारा भेजी गई राखियां बांट रहे हैं। बहनों की राखियां स्पीड पोष्ट से भी प्राप्त हुई हैं।रक्षाबंधन पर लड्डू और पेड़े खुब बिके।इनके दुकानों में भारी भीड़ दिखी।इसके अलावे अन्य सुखी मिठाईयों की बिक्री भी जमकर हुई।

 

Related Post