Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो ग्राम में JBV ईट भट्ठा के समीप स्थित कुएं में ग्रामीणों ने संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव देखा

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो ग्राम में JBV ईट भट्ठा के समीप स्थित कुएं में ग्रामीणों ने संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मनिका को थाना दी।

 

सूचना के बाद थाना प्रभारी शुभम कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक युवक की पहचान योगेंद्र नायक (42 वर्ष) के रूप में हुई। आसपास के ग्रामीणों ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि योगेंद्र नायक कुएं में कूदकर आत्महत्या की होगी।

 

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related Post