Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

-जिले की चंदवा थाना पुलिस ने लोहरसी गांव में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

:-जिले की चंदवा थाना पुलिस ने लोहरसी गांव में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने बताया कि‍ लोहरसी गांव से अंतर जिला बाइक चोरों के सक्रिय होने की सूचना पर चंदवा थाना पुलिस वहां पहुंची थी।उसी के आधार पर वहां वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान चंदवा थाना पुलिस ने राजेंद्र लोहरा (पिता रामचंद्र लोहरा, काली) के साथ रविंद्र गंझू (पिता बिरसा गंझू) आजाद आलम (पिता इदरीश आलम), (दोनों पुतरीटोला, पतरातू) को चोरी की दो ग्लैमर बाइक (जेएच 01 सीक्यू) तथा (जेएच 01 बीपी 2860) के साथ दबोच लिया। थाना में आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार तीनों बाइक चोरों को लातेहार मंडल कारा भेज दिया गया।

 

Related Post