Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

लातेहार जिले के हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के चिरु पंचायत अंतर्गत रोहन गांव में जंगली हाथियों ने एक महिला को कुचल कर मार डाला। घटना देर रात की है।

*जंगली हाथियों के कुचलने से महिला की मौत और सैकड़ों एकड फसल बर्बाद*

 

लातेहार जिले के हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के चिरु पंचायत अंतर्गत रोहन गांव में जंगली हाथियों ने एक महिला को कुचल कर मार डाला। घटना देर रात की है। मृतका की पहचान आसिया खातून के रूप में की गई। घटना की जानकारी होने के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और 20 हजार नगद राशि अंतिम संस्कार के लिए दिया। इसके बाद पोस्टमाॅर्टम के लिए शव को लातेहार भेजा गया। हाथियों द्वारा सैकड़ों एकड़ फसलों को भी बरबाद किया जा चुका है वन विभाग द्वारा अभी तक हाथियों को क्षेत्र से भगाने के लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे जनता मे काफी रोष है ग्रामीणो ने जिला जिले के उपायुक्त से आग्रह कर रहे है की जल्द से जल्द हाथियों को इस क्षेत्र से भगाए

संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट बालूमाथ हेरहंज से

Related Post