Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

बासल क्षेत्र अंतर्गत गैगदा फोर लाइन सड़क के पास पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते हुए दो अपराधी गिरफ्तार रामगढ़

 

रामगढ़ -बासल थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि बासल क्षेत्र अंतर्गत गैगदा फोर लाइन सड़क के पास पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते हुए दो अपराधी गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा एक पिस्टल तीन डुप्लीकेट AK47 राइफल और 20 जिंदा गोली बरामद किया गया है।पूर्व में भी दोनों अपराधियों ने लूटपाट और चोरी का घटना का अंजाम दिया है। दोनों अपराधियों द्वारा स्वीकृत बयान में कहा गया है कि वह बलकुदरा पेट्रोल पंप की लूट की योजना बना रहे थे। वहीं पूर्व में 21.9.2020 को रामगढ़ बरकाकाना क्षेत्र के दानिश पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से छह लाख रुपए की लूट की थी। दोनों अपराधी रामगढ़ ,रांची, और हजारीबाग क्षेत्र के विभिन्न थानोंओ की कई मामलों में वांछित अपराधी हैं

 

रिपोर्ट- रामगढ़ ब्यूरो आरिफ कुरैशी

Related Post