Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

आजाद नगर में बदहाल विधि व्यवस्था एवं तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ जनता के आक्रोश

भाजपा आजाद नगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में आजाद नगर में बदहाल विधि व्यवस्था एवं तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ जनता के आक्रोश को स्वर देने हेतु तथा क्षेत्र के अन्य मुद्दों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने आजादनगर थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा को ज्ञापन दिया ।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष निसार अहमद के साथ जिला पदाधिकारी मेराज अहमद ,तहसीन हाशमी, सुर्खाब आलम ,शादाब, युवा मोर्चा अध्यक्ष इरफान शेख, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष इरशाद अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरवर आलम, महिला मोर्चा अध्यक्ष यासमीन खातून, मंडल महामंत्री मनाजिर खान, मंत्री गुलनार खान, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य सलमा खातून, महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी सिंह, मंतशा खान, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी यासमीन खानम, अमन ,अनीश ,गुफरान, समीम, सूरज एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Post