Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

पोटका लाहा सोसायटी के रक्तदान शिविर में 22 यूनिट रक्त संग्रह

पोटका (बालीजुडी) पंचायत भवन में लाहा सोसायटी एवं कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के जिला अध्यक्ष   एसआरके कमलेश  की ओर सेें विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया 22 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, मुख्य अतिथि माननीय पोटका विधायक संजीव सरदार ने कैंप का शुभारंभ किया
एसआरके कमलेश ने बताया पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा, जेएपी जवान संजय कुमार, महिला रक्तदाता रोशनी सोरेन ने पहली बार रक्तदान किया, जेएमएम किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लव सरदार, पोटका विधायक प्रतिनिधि किशन गुप्ता ने स्वच्छता से रक्तदान किया इस कार्यक्रम की व्यवस्था एवं धन्यवाद ज्ञापन लाहा सोसाइटी के जगन्नाथ सोरेन ने दिया एमजीएम ब्लड बैंक के  डॉ बीके गुप्ता, संजय कुमार, हुस्न आरा, लीना कुमारी, वंदना सहित शेख सलीम शहजादा इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहाा।

Related Post