Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

बरकाकाना विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बरकाकाना ओपी क्षेत्र के मसमोहना गांव में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।

मसमोहना गांव में मना विश्व आदिवासी दिवस

आदिवासी दिवस मनाते लोग

बरकाकाना विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बरकाकाना ओपी क्षेत्र के मसमोहना गांव में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। समाज के लोगों द्वारा सरना स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा, सिद्ध कानहु व जीतराम बेदिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी टिकेंदर बेदिया संचालन किशुन बेदिया ने किया। अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी एकजुट नहीं होने के कारण कई तरह शोषण के शिकार हो रहे हैं। आदिवासी एक मंच पर आकर अपने हक अधिकार के साथ प्रकृति की रक्षा के लिए भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। क्योंकि जिस तरह से लगातार वनों की कटाई हो रही है। इससे आदिवासी समाज के अस्तित्व ही खतरे पर आ गई है। इसके साथ ही समाज में फैले कई तरह की बुराइयों को निपटाने और अपने अपने बच्चों को शिक्षा दिलाए जाने का बात कहा गया। मौके पर संगीता कुमारी, पनवा देवी, रतन लाल बेदिया, प्रदीप बेदिया, मोहन, गायत्री देवी, सविता देवी परमेश्वर बेदिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे

 

रिपोर्ट बरकाकाना से बसंत कुमार रामगढ़ ब्यूरो आरिफ कुरैशी

Related Post