Breaking
Sat. Jul 18th, 2026

टमटम टोला मुहल्ले में एक युवक की गलत इलाज करने का दौरान मौत हो जाने का आरोप है बालूमाथ पुलिस ने गलत इलाज करने वाले विश्वास डॉक्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

टमटम टोला मुहल्ले में एक युवक की गलत इलाज करने का दौरान मौत हो जाने का आरोप है

 

बालूमाथ पुलिस ने गलत इलाज करने वाले विश्वास डॉक्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट बालूमाथ

बालूमाथ थाना पुलिस ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के टमटम टोला मुहल्ले में छापामारी कर युवक का गलत इलाज करने के आरोपी डॉक्टर मिलन विश्वास को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया।

इसकी जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने बताया कि गिरफ्तार डॉक्टर बालूमाथ थाना कांड संख्या 154/2021 का नामजद अभियुक्त है। उसके विरूद्ध बालूमाथ थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 419/ 420/ 304 के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी l

 

 

 

डॉक्टर के विरुद्ध बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के टमटम टोला मुहल्ले में गुड्डू साहू नामक एक युवक की गलत इलाज करने का दौरान मौत हो जाने का आरोप है।

 

इस गिरफ्तारी में बालूमाथ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार के साथ कई सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई l

Related Post