Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर की अध्यक्षता में हुई बीएलबीसी की बैठक

प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर की अध्यक्षता में हुई बीएलबीसी की बैठक।

जिला ब्यूरो आरिफ कुरैशी की रिपोर्ट रामगढ़

रामगढ़: प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर के कार्यालय मे मंगलवार को केसीसी के समीक्षा से संबंधित बीएलबीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार के द्वारा की गई। श्री कुमार के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी जरूरतमंद किसानों को शत प्रतिशत केसीसी ऋण से आच्छादित ससमय कर लिया जाना है। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को छुटे हुए लाभुकों का आवेदन जल्द से जल्द प्राप्त करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बैंक प्रतिनिधियों से लाभुकों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कार्यों में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द सभी लाभुकों को ऋण का लाभ देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी लाभुक के आवेदन में किसी प्रकार की कोई त्रुटि है तो उसे अविलंब रूप से उनके कार्यालय को उपलब्ध करा दिया जाए ताकि जल्द से जल्द उसका निराकरण कर संबंधित लाभुक को केसीसी ऋण का लाभ दिया जा सके।

Related Post