Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

महुआडांड़ थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अगुवाई में किया गया शोक सभा का आयोजन।

महुआडांड़ थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अगुवाई में किया गया शोक सभा का आयोजन।

संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट महुआडांड़

रविवार की शाम रांची हास्पीटल में इलाज के दौरान आरक्षी 722 धीरसेन भगत की मृत्यु हो गई। जिसे लेकर महुआडांड़ थाना परिसर में सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजूर की अगुवाई में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसे लेकर थाना प्रभारी असीम रजक ने बताया कि धीरसेन भगत ग्राम चटकपुर पोस्ट सिठियो थाना सेन्हा जिला लोहरदगा का रहने वाला है जो जिला पुलिस बल का जवान था महुआडांड़ थाना में ही पदस्थापित था। वह अवकाश लेकर इलाज हेतु रांची गया हुआ था उसके पैर में रॉड लगा हुआ था। रांची हास्पीटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जिसे लेकर हम सभी लोगों के द्वारा शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रख उसके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर पुअनि संजय रत्न,रोशन कुमार एइसआई जोसेफ लकड़ा समेत महुआडांड़ थाना पुलिस के जवान एवं महिला थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Post