Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

महुआडांड़ थाना पुलिस ने नाबालिक लड़की से गैंगरेप के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट महुआडांड़

महुआडांड़ थाना पुलिस ने नाबालिक लड़की से गैंगरेप के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। लड़की की अर्धनग्न अवस्था में 7 जुलाई को तालाब से शव बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गैंगरेप में शामिल 5 और आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। यह जानकारी एसडीपीओ राजेश कुजूर ने दी।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संतोष बृजिया और अनिल बृजिया शामिल है।

Related Post