Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

लोहरदगा जिले में हो रहे लगातार बारिश के बाद सभी नदी नाले उफान पर है। जिले के कोयल नदी व शंख नदी पूरी तरह से भर गई है।

*लोहरदगा*

जिले में हो रहे लगातार बारिश के बाद सभी नदी नाले उफान पर है। जिले के कोयल नदी व शंख नदी पूरी तरह से भर गई है। जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत सेरहंगतु और सीठियो गांव के बीच स्थित कोयल नदी पूरी तरह भरकर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे लोहरदगा रांची मार्ग बाधित है। वहीं सुबह से ही लोगों की भिड़ बाढ़ देखने के लिए नदी के दोनों छोर

 

पर जमें रहे। लोहरदगा से सीठियो विद्यालय जाने वाले शिक्षक भी बाढ़ के कारण विद्यालय नहीं जा सके। वहीं कुछ लोग लापरवाही बरतते हुए पुल भी पर कर गए। साथ ही कुछ लोग मछली मरने के लिए नदी पहुंच रहे थे। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को नदी के पास से हटाया गया। साथ ही बैरेंकेटिंग की गई। वहीं बीडीओ ने लोगों से पुल के समीप नहीं जाने की अपील की।

Related Post