Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

लागातार भारी बारिश के कारण महुआडांड़ के गुरगुटोली नदी का बढ़ा जलस्तर, पुल से ऊपर से बह रहा है पानी।

महुआडांड़ प्रखंड में पिछले 5 दिनों से लगातार बारिश होने के कारण गुरगुटोली नदी का जलस्तर बढ़ गया और उनके ऊपर से पानी बहने लगा। महुआडांड़ से जरहाटोली जाने के लिए इसी मुख्य पथ का स्तेमाल होता है और उधर आने जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं है।नदी में बाढ़ बढ़ जाने के कारण लोगों इधर से उधर आने जाने को लेकर को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। लगभग 2 घंटे के बाद पानी कम हुआ तब जाकर आवागमन सामान्य हो पाया। नदी में बाढ़ आ जाने के कारण किसानों को भी नुकसान झेलनी पड़ी। खेत में लगा धान का बिचड़ा को भी बाढ़ बहाकर ले गई। खेत से बिचड़ा के बह जिने एवं खेत में पानी भर जाने के कारण किसान खेत में धान नहीं लगा पाए।

Related Post