Breaking
Fri. Jul 17th, 2026

एसपी कार्तिक ने दारू के थानेदार विजय कुमार सिंह और गिद्दी थाना के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया।

लापरवाही के आरोप में हजारीबाग के दो थाना प्रभारी सस्पेंड, एक सप्ताह में तीन पर कार्रवाई

 

 

कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में जिले के दो थानों के प्रभारी को एसपी कार्तिक एस ने सस्पेंड कर दिया गया है।

 

एसपी ने दारू के थानेदार विजय कुमार सिंह और गिद्दी थाना के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया।

 

पुलिस लाइन में पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे विद्यासागर चौरसिया को दारू और सीसीआर में तैनात सब इंस्पेक्टर शिवदयाल सिंह को गिद्दी थाने का प्रभारी बनाया गया है।

 

इससे पहले इसी सप्ताह बरही के थानेदार उत्तम कुमार तिवारी को एसपी ने सस्पेंड किया था। वहां नीरज सिंह को थाना प्रभारी को कमान सौंपा गया था।

Related Post