Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

ईद उल अजहा को लेकर सरयू टिओपी में शान्ति समिति का हुई बैठक

ईद उल अजहा को लेकर सरयू टिओपी में शान्ति समिति का हुई बैठक

 

उमेश यादव की रिपोर्ट राजधनी न्यूज

*गारू*

गारू प्रखंड के अंतर्गत सरयू टिओपी क्षेत्र के लिए ईद उल अजहा (बकरीद) को लेकर शान्ति समिति का बैठक का आयोजन सरयू स्थित कैंप परिसर में किया गया। बैठक का संचालन गारू प्रखंड बीडीओ शंभू राम के अध्यक्षता में किया गया। बैठक को सम्बंधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी शंभू राम ने बताया की सरकार द्वारा जारी किया गया गाइडलाइन को सख्ती से पालन करते हुवे हीं बक़रीद पर्व को मनाये। कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए किसी भी धार्मिक स्थल पर भीड़ भाड़ इकठ्ठा नहीं करें। उन्होंने निर्देशित किये कि, आपसी सौहार्द को देखते हुए किसी भी हालत में प्रतिबंधित पशुओं को कुर्बानी दिया जाना चाहिए। वहीं थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के देखते हुए ईद उल अजहा का नमाज़ घर में हीं अदा करेंगे। थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव नें हिदायत देते हुए कहा कि, सोशल मीडिया यूट्यूब फेसबुक व्हाट्सएप पर भड़काऊ खबरों को फैलाने वाले पर प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जाएगी। शांति समिति के सदस्यों नें कहा कि,हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाईचारा के साथ बकरीद पर्व मनाया जाएगा। मौके पर चोरहा पंचायत के मुखिया शारदा देवी, शौकत अली, मोहम्मद खलीफा, सुनील प्रसाद, कमलेश राम, शमीम आलम, सुरेश प्रसाद, विनय प्रसाद, हकीमुद्दीन अंसारी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Post