क्षेत्रीय पदाधिकारी ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षणकेंद्रीय।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली के झारखंड बिहार क्षेत्रीय पदाधिकारी जगदीश वर्मन नेतरहाट आवासीय विद्यालय पहुंचे जहां नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली के झारखंड बिहार क्षेत्रीय पदाधिकारी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण के दौरान भोजनोपरांत विद्यालय, मुख्य भवन, पुस्तकालय ,प्रयोगशाला आदि विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। निरीक्षण करने के बाद विद्यालय के सभी विभागों की सुव्यवस्था, समृद्ध पुस्तकालय, प्रयोगशालए एवं अन्य सभी पहलुओं पर काफी रुचि पूर्वक समझने परखने के बाद नेतरहाट विद्यालय की अनूठी परंपराओं एवं उपलब्धियों काफी संतोष एवं हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह के कुशल प्रबंधन एवं नेतृत्व की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए हर तरफ से विद्यालय को प्रगति पथ पर अग्रसर होने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा परिणाम की नीतियों पर भी व्यापक चर्चा की गई और जल्द ही परिणामों की घोषणा की बात कही। नेता हाथी प्राकृतिक खूबसूरती एवं विद्यालय के शुभ योग प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए जगदीश वर्मन ने कहा कि छात्रों एवं शिक्षकों को सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में कुछ कार्यशालाएं आयोजित करने की भी बात कही। इन कार्यशालाएं से कई स्तर पर उन्नयन संभव हो सकेगा। वही विद्यालय दिवस के अवसर पर पुनः आगमन के लिए प्राचार्य के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया। इस मौके पर हाई स्कूल रांची के प्राचार्य गुरु नानक, पूर्व सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोहर लाल समेत कई लोग मौजूद थे।

