Breaking
Tue. May 5th, 2026

बॉक्साइट ट्रकों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी.. लोहरदगा.. लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन एवं झारखंड ट्रक आँनर एसोसिएशन

*बॉक्साइट ट्रकों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी.. लोहरदगा.. लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन एवं झारखंड ट्रक आँनर एसोसिएशन विमरला एवं एसोसिएशन के संरक्षक माननीय धीरज प्रसाद साहू जी के आह्वान पर अमतीपानी, कुजाम एवं विमरला के सभी ट्रक चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे ,ट्रक मालिक हिंडाल्को की मनमानी के खिलाफ यह आंदोलन जारी रखे है, ट्रक मालिकों की मांग है कि उचित ट्रिप, उचित भाड़ा एवं एरियर का भुगतान करते हुए कंपनी नया एग्रीमेंट शीघ्र करें, कंपनी की नीति के कारण ट्रक मालिक बदहाल स्थिति में हैं, सभी चीजों के मूल्य में भारी वृद्धि हो चुकी है जैसे टायर ,लुब्रिकेंट, पार्टस आदि में भारी बढ़ोतरी हो चुकी है, किँतु कंपनी अभी भी बहुत कम भाड़ा देकर ट्रक चलाना चाहती है ,एसोसिएशन ने सभी ऑनरो से एकजुट रहने की अपील की हैं|*

Related Post