Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

आजादनगर मंडल में भाजपाइयों द्वारा स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया गया

प्लास्टिक हटाएँ।धरती बचाएँ।।

आज आज़ादनगर मंडल मे भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में आज़ादनगर के विभिन्न क्षेत्रों मे प्लास्टिक मुक्त भारत तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद अभियान में शामिल रहे ।

इस अभियान के तहत दुकानदारों तथा लोगों को प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने का सुझाव दिया गया। साथ ही कोरोना मे बंद पड़े पार्क का साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाकर सभी से स्वच्छ रखने की अपील की गई।

प्लास्टिक का प्रयोग न केवल हमारे लिए आपूति पर्यावरण के लिए भी विनाशकारी साबित हो रहा है,एक तरफ तो वो वातावरण को प्रदूषित कर रहा है और दूसरी तरफ धरती के भीतर जल को।

प्लास्टिक के जलाने से उत्पन्न धुंए से ओजोन परत को भी काफी नुकसान होता है।

तो आएं हम सभी मिलकर पल्स्टिक मुक्त भारत,स्वच्छ भारत की अभियान में शामिल होकर अपने गावँ,कस्बो,शहर को प्लास्टिक मुक्त करें।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के साथ जिला पदाधिकारी मेराज अहमद, मोहम्मद तहसीन हाशमी, सुर्खाब आलम, शादाब , रियाज़ राजन , राजू मुंडा, छोटे खान , गुलनार खान, माधुरी सिंह , मंत्रासा खान, निशा परवीन आदि भाजपा समर्पित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post