Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

महुआडांड़ CHC केंद्र समेत अन्य स्थानों में कुल 560 लोगों को दिया गया कोरोना का टीका।

महुआडांड़ में टीकाकरण को लेकर सीएचसी महुआडांड़ समेत सभी 14 पंचायतों में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। जिसमें आज बुधवार को सीएससी केंद्र में समेत अन्य स्थानों पर कुल मिलाकर 560 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया है। ज्ञात हो कि महुआडांड़ के सभी 14 पंचायतों में टीकाकरण का कार्य चल रहा है।इस संबंध में महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित खलखो ने बताया कि आज सभी स्थानों में टीकाकरण को लेकर काफी जागरूकता देखने को मिला। बुधवार को महुआडांड़ में 560 लोगों ने कोरोना का टीका लिया है।

 

Related Post