Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

घाटी में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौत

 

PALAMU: मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। ड्राइवर ट्रैक्टर के टायर के नीचे दब गया था। वहीं, ट्रॉली इंजन से टूटकर अलग हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नही हो सकी है। बताया जा रहा है की ड्राइवर ट्रैक्टर की ट्रॉली के साथ हल लेकर कहीं जा रहा था। यह घटना पांकी-बालूमाथ मेन रोड कारीमाटी घाटी की है। फिलहाल पुलिस मामले के जांच में जुट गई है।

Related Post